फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तनपान कराते हुए दी परीक्षा तो दुनिया के लिए बनी प्रेरणा, यूनिवर्सिटी ने कर दिया पास

Fri, 23 Mar 2018 06:31 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान की एक तस्वीर ने दुनिया को प्रेरणा दी है। तालिबानी चुनौती के बीच एक महिला का शिक्षा के प्रति ये संघर्ष देखकर कोई भी चौंक सकता है। गोद में बच्चे को संभाले ये महिला सिर्फ परीक्षा ही नहीं दे रही है बल्कि जब भी बच्चे को भूख लगी तो उसे स्तनपान भी कराया। सीट पर बैठकर परीक्षा देने में दिक्कत आई तो जमीन पर बैठ गई। बच्चे को संभालने की चुनौती इसलिए भी बड़ी थी कि परीक्षा देने बैठे बाकी सदस्यों को भी दिक्कत ना हो। यानी बच्चा रोता तो एक दूसरी आफत! लेकिन परीक्षार्थी से ज्यादा महिला मां की भूमिका में बनी रही। 

विज्ञापन


जहिर है कि जहां ताब नाम की इस महिला की ये मजबूरी ही है कि उसे इन हालातों में परीक्षा देनी पड़ी लेकिन प्रेरणा लेने वाली बात ये है कि इस महिला ने ना सिर्फ परीक्षा दी बल्कि उसमें पास भी हो गई। ये परीक्षा भी कोई साधारण नहीं थी। 25 साल की जहां ताब ने डाकुण्डी प्रांत में सोशल साइंस विषय की प्रवेश परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी सेंटर पर एग्जाम दिया। 


 

विज्ञापन

चुनौतियों पर जीत की दर्ज

अकेले बच्चे को घर पर नहीं छोड़ सकती थी इसलिए परीक्षा केंद्र लेकर आना पड़ा। लेकिन भूख के चलते बच्चे की हलचल बढ़ गई, अभी वो एक बार रोया ही था कि जहां के लिए परीक्षा देने में ये एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया लेकिन बतौर मां जहां ने तुरंत अपनी सीट छोड़ी और फर्श पर बैठ गई। उसने परीक्षा लिखते हुए ही बच्चे को अपना दूध पिलाया और बाकी परीक्षार्थियों को भी कोई परेशानी नही होने दी। 

यूनिवर्सिटी के लेक्चरर इरफान को ये दृष्य प्रेरणादायक लगा और उसने इसी दौरान जहां की एक तस्वीर खींच ली। देखते ही देखते ये फोटो फेसबुक के साथ कई सोशल मीडिया साइट्स पर भी वायरल हो गया, हालांकि इरफान ने बाद में फेसबुक से अपनी वो पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन जहां ताब की ये फोटो सोशल मीडिया के साथ दुनिया के अखबारों और मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें