फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भूकंप के शक्तिशाली झटकों से तबाह हुआ इंडोनेशिया, 14 की मौत, 160 घायल

Sun, 29 Jul 2018 04:20 PM IST
एजेंसी, जकार्ता 
विज्ञापन
1 of 10
इंडोनेशिया के मशहूर पर्यटन स्थल लोम्बोक द्वीप में बृहस्पतिवार को 6.4 तीव्रता भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन

2 of 10
इसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 160 से अधिक लोग घायल हो गए। भूकंप में 1000 से अधिक घर तबाह हो गए।
विज्ञापन

3 of 10
इंडोनेशिया के भूभौतिकी एवं मौसम एजेंसी ने बताया कि इस शक्तिशाली भूकंप का केंद्र सात किलोमीटर की गहराई में था और यह स्थानीय समय के अनुसार 6:47 बजे पर आया। 

4 of 10
लोम्बोक इंडोनेशिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और यह रिजॉर्ट के लिए मशहूर द्वीप बाली से 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।
विज्ञापन

5 of 10
भूकंप के झटके बाली में भी महसूस किए गए, हालांकि वहां किसी तरह के जान-माल की हानि की खबर नहीं है। 
विज्ञापन

6 of 10
एजेंसी ने बताया कि दो अन्य भूकंप के झटकों के साथ 60 से अधिक और झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन

7 of 10
मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की भी आशंका जताई गई है क्योंकि अन्य स्थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

8 of 10
160 से अधिक घायलों में से 67 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

9 of 10
एजेंसी के प्रवक्ता हैरी टिर्टो दजातमिको ने एक बयान में बताया कि सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
इंडोनेशिया में भूकंप आने की आशंका ज्यादा बनी रहती है क्योंकि यह क्षेत्र ‘पैसिफिक रिंग्स ऑफ फायर’ में स्थित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें