फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमाननवाजी और चाय के शौकीन होते हैं यहां के लोग, दोस्तों से करते हैं बेहद प्यार

Sun, 29 Jul 2018 01:27 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
चाय और मेहमामनवाजी यही दो शब्द लोगों को आपस में जोड़ने के लिए जाने जाते हैं। माना जाता है कि एक कप चाय बड़े से बड़े विवाद को चुटकियों में खत्म कर देती है। आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के लोग न केवल मेहमाननवाजी और चाय बल्कि इन बातों से भी दुनिया में हैं मशहूर।
विज्ञापन

देश का नाम है तुर्की

2 of 9
इस देश का नाम है रिपब्लिक ऑफ तुर्की। यह नाम साल 1923 के बाद ही रखा गया। देश की राजधानी अंकारा है। यहां बहुत से समुद्री किनारे और चहल पहले वाले बाजार हैं। इसके अलावा यहां के लोग भी काफी अलग होते हैं। आप तस्वीर में देख सकते हैं यहां के चाय बेचने वाले को।
विज्ञापन

खुशमिजाज होते हैं लोग

3 of 9
यहां के लोग बहुत खुजमिजाज हैं। यही वजह है कि मेहमाननवाजी में भी वह सबसे आगे होते हैं। कोई भी अंजान उनके लिए अधिक समय तक अंजान नहीं रहता। थोड़ी सी बात में ही अपने खुशमिजाजी वाले अंदाज से वह किसी को भी दोस्त बना लेते हैं।

चाय के शौकीन

4 of 9
मेहमाननवाजी के शैकीन होने के अलावा ये लोग चाय के भी शौकीन होते हैं। यहां के लोग बहुत ज्यादा चाय पीते हैं। मेहमानों को खुश करने के लिए भी वह चाय परोसने में सबसे आगे होते हैं। माना जाता है कि ये दिन में 10 से ज्यादा बार चाय पीते हैं। इसी वजह से तुर्की में प्रति व्यक्ति चाय की खपत सालाना 3.2 किलोग्राम होती है। यह आंकड़ा दुनिया के बाकी देशों से काफी ज्यादा है।
विज्ञापन

मेहमानों के लिए अलग कमरा

5 of 9
तुर्की के लोग छोटी सी मुलाकात के बाद ही लोगों को भोजन के लिए आमंत्रिक कर लेते हैं। इनके घरों में एक कमरा मेहमानों के लिए होता है। इस कमरे को केवल मेहमानों के लिए ही खोला जाता है।
विज्ञापन

दोस्तों से बेहद लगाव

6 of 9
यहां के लोग अपना खाली समय दोस्तों से बातें करने में बिताते हैं। आंकड़ों की मानें तो इंटरनेट इस्तेमाल करने के मामले में तुर्की काफी आगे है। सबसे ज्यादा फेसबुक इस्तेमाल करने वाले यहीं के लोग होते हैं। यहां के करीब एक करोड़ 40 लाख लोग फेसबुक पर एक्टिव रहते हैं।
विज्ञापन

दही है सबसे पसंद

7 of 9
तुर्की के लोगों को दही बहुत पसंद होती है। यह इनके हर खाने में शामिल होती है। यहां तक कि कोई भी ये लोग कोई भी डिश क्यों न परोसें उसके साथ दही परोसना कभी नहीं भूलते।

ऊंटों की लड़ाई के शौकीन

8 of 9
अलग अलग देशों में लोगों को विभिन्न प्रकार के खेल पसंद होते हैं। जैसे स्पेन के लोगों के बीच बुल फाइटिंग लोकप्रिय है। उसी प्रकार तुर्की के लोगों को ऊंटों की लड़ाई पसंद है।
विज्ञापन

झंडे को मानते हैं पवित्र वस्तु

9 of 9
यहां के लोगों में देशभक्ति की भावना कूट कूटके भरी है। यही वजह है कि यहां के लोग अपने देश के झंडे को पवित्र वस्तु मानने लगे हैं। उनके देश की हालत चाहे कैसी भी हो लेकिन कोई इनके सामने वतन की बुराई नहीं कर सकता। देश में हर जगह झंडा और उसका सम्मान करने वाले लोग नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें