फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वैज्ञानिकों को भी मिलेगा नई ब्रिटिश वीजा योजना का लाभ

Sun, 08 Jul 2018 08:14 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन ने नए वीजा की पेशकश की है जो भारत समेत अन्य देशों के वैज्ञानिकों तथा अनुसंधानकर्ताओं के लिए उपलब्ध होंगे। ब्रिटेन की आव्रजन मंत्री कारोलाइन नोक्स ने एक बयान में इस नई वीजा पेशकश की जानकारी दी है। इसका मकसद देश के अनुसंधान क्षेत्र की वृद्धि को बल देना है।

विज्ञापन


यह नई वीजा योजना यूकेआरआई विज्ञान, अनुसंधान और अकादमी विद्वानों के लिए शुक्रवार से शुरू हुई है। इसके तहत यूरोपीय संघ से बाहर के अनुसंधानकर्ता, वैज्ञानिक व अकादमिक दो साल के लिए ब्रिटेन आ सकते हैं।

मंत्री ने कहा, 'ब्रिटेन अनुसंधान व नवोन्मेष में पूरी दुनिया का नेतृत्व करता है और इन बदलावों से अंतरराष्ट्रीय अनुसंधानकर्ताओं के लिए ब्रिटेन में काम करना आसान होगा।' इस योजना का कार्यान्वयन यूके रिसर्च एंड इनोवेशन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें