फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के किशोर की मलयेशिया में हेलमेट से बुरी तरह पीट कर हत्या

Sat, 17 Jun 2017 03:45 AM IST
एजेंसी/ कुआलालांपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन
मलयेशिया में पांच युवकों ने एक भारतीय मूल के एक किशोर की बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी। किशोर का व्यवहार लड़कियों जैसा था जिसकी वजह से उसके साथी अकसर उसे चिढ़ाते थे। टी नवीन नाम के 18 वर्षीय युवक को पांच अन्य युवकों ने पहले तो हेलमेट से पीटा और उसके साथ कुकर्म भी किया। बुरी तरह से पीटे जाने के चलते किशोर ने बृहस्पतिवार को पीनाग के जार्ज टाउन के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


किशोर के साथ बीते शनिवार को मारपीट की गई थी, उस वक्त उसके साथ एक एक दोस्त भी मौजूद था। माना जा रहा है कि किशोर को पीटने वाले उसके स्कूली के पूर्व साथी थे। किशोर भारतीय संगीतकार ए आर रहमान से काफी प्रभावित था और और उन्हीं की तरह संगीतकार बनना चाहता था। 

जानकारी के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब नवीन अपने एक मित्र के साथ दुकान पर बर्गर खरीद रहा था। उस दौरान वहां दो लड़के आए जो नवीन को पहले से जानते थे। लड़कों ने नवीन को परेशान करना शुरू कर दिया। नवीन के साथी प्रवीन ने जब इसका विरोध किया तो वह दो लड़के अन्य लड़कों भी बुला लाए। लड़कों ने दोनों को हेलमेट से मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


चोटिल प्रवीन किसी तरह अपनी जान बचा कर भागने में सफल रहा लेकिन नवीन की उन लड़कों ने बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसके पेट और सिर में अंदरूनी ब्लीडिंग होने लगी। नवीन के साथ कुकर्म भी किया गया और उसे जलाया भी गया। बृहस्पतिवार को नवीन को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें