फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई नौसेना की गिरफ्त में भारतीय मछुआरे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका की नौसेना ने गुरुवार को 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने मछुआरों की दस नावों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक, गिरफ़्तारी के समय भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई तट के नजदीक नेदुनचीवू और मुल्लईथिवू इलाक़ों में मछली पकड़ रहे थे।

श्रीलकाई सेना के प्रवक्ता कमांडर इंडिका सिल्वा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इन मछुआरों को श्रीलंका की सीमा में बगैर अनुमित दाखिल होने की वजह से गिरफ़्तार किया गया है।

श्रीलंकाई मछुआरों की सूचना पर नौ सेना ने यह कार्रवाई की। श्रीलंकाई मछुआरों की शिकायत है कि भारत में नई सरकार आने के बाद से इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं।

इसके पहले श्रीलंकाई मछली पालन विभाग के संयुक्त निदेशक ईल्यापेरूमल और कैनेडी क्यू ब्रांच के इंस्पेक्टर रामनाथपुरम ने कहा कि मुछआरों ने उन्हें बताया कि भारतीय मछुआरों के साथ हुई झड़प में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किए गए सभी मछुआरों और उनकी नावों को कराई नगर नौसेना कैंप ले जाया गया है। उन्हें त्रिंकोमाली में पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। घायल श्रीलंकाई मछुआरों को जाफना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें