फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज नेपाल ने भारतीय राजदूत को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में भारतीय सीमा से सामान की आवाजाही बाधित होने से खफा नेपाल ने भारतीय राजदूत को तलब किया है। नेपाल में लागू नए संविधान को लेकर देश के दक्षिणी हिस्से में भारत की सीमा से लगे इलाकों में प्रदर्शन तेज़ हो गए हैं।
विज्ञापन


मधेसी आंदोलनकारियों की मांग है कि उन्हें नेपाल में उनकी जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाए। नेपाल के तराई इलाके में मधेसियों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार और गुरुवार को मधेसियों ने भारतीय सीमा से ट्रकों की आवाजाही रोक दी थी।
विज्ञापन

नेपाल में नहीं पहुंच रहा सामान

काठमांडू स्थित नेपाल के विदेश मंत्रालय ने भारतीय राजदूत को तलब कर पूछा है कि भारत सामान लदे ट्रकों को नेपाल सीमा में आने से क्यों रोक रहा है। हालाँकि भारत का कहना है कि भारत से नेपाल को सामान की आपूर्ति करने वाले ट्रांसपोर्टर्स नेपाल सीमा में प्रवेश करने से डर रहे हैं।

उधर, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने गुरुवार रात को भारतीय सीमा पर ट्रकों को नेपाल सीमा में नहीं घुसने दिया। नेपाल के तराई इलाके में आंदोलन कर रहे लोगों का आरोप है कि 40 दिन से चल रहे आंदोलन को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें