मक्का में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 717 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 805 लोगों के घायल होने की खबर है। 20 दिन के अंदर मक्का में हुआ यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 10 सितंबर को क्रेन हादसे में भी सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। आज सऊदी अरब समेत कई देशों में ईद-उल-जुहा का त्योहार मनाया जा रहा है। आज सुबह ही वहां पर ईद की नमाज अदा की गई।
सऊदी अरब के मक्का में हज यात्रा 22 सितंबर से 26 सितंबर के बीच पूरी की जाएगी। इस दौरान इस्लाम धर्म के पांच पवित्र खंभों की यात्रा की जाती। पूरी दुनिया से 20 लाख हज यात्रा में शामिल होने के लिए मक्का पहुंच चुके हैं। कई लोग हज यात्रा कर लौट भी चुके हैं।
हज के दौरान शैतान को पत्थर मारने की परंपरा सबसे खतरनाक मानी जाती है क्योंकि पत्थर निशाने पर लगे, इसके लिए हज यात्रियों में होड़ लगी रहती है। अक्सर ऐसा होता है कि कमजोर लोग गिर जाते हैं। माना जा रहा है कि इस पत्थर मारने की परंपरा के दौरान ही यह हादसा हुआ।
हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है और प्रत्येक मुसलमान अपने जीवन में एक बार हज करने की इच्छा रखता है।
در حادثه ازدحام جمعیت در مکه بیش از نفر ۱۵۰ نفر کشته و ۴۰۰ تن زخمی شدند. - ویدئو: @prohicham
pic.twitter.com/1fp4czTigb— روزنامه شرق (@SharghDaily) September 24, 2015
10 सिंतबर को भी हुआ था हादसा
इससे पहले मक्का की मुख्य मस्जिद में 10 सितंबर शुक्रवार को जुमे के दिन हुए बड़े हादसे में 107 लोगों की की मौत हो गई थी और 230 लोग घायल हो गए थे। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया था कि तेज हवा के चलते क्रेन गिरने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ था।
हादसे में जान गंवाने वाले ज्यादातर मजदूर थे। यह हादसा सालाना होने वाली पवित्र हज यात्रा से पहले हुआ था। मक्का की मुख्य मस्जिद को बड़ा करने के लिए जारी निर्माण के चलते पिछले वर्ष सऊदी के शाही शासन ने सुरक्षा उपायों का हवाला देते हुए बहुत से श्रद्धालुओं को पवित्र हज से रोक दिया था। योजना के तहत इस मस्जिद परिसर को बढ़ाकर 4 लाख वर्ग मीटर किया जा रहा है, जिससे करीब 22 लाख श्रद्धालु एक बार में इसके भीतर आ सकें। इसी निर्माण के चलते मस्जिद में जगह-जगह क्रेनें लगाई गई थीं।
देखिए वीडियो में हादसे के बाद का खौफ
मक्का में शैतान को पत्थर मारने की परंपरा के दौरान मची भगदड़ की बहुत सी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इस हादसे में मरने वालों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। अभी तक 717 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है।
इस भगदड़ में इतने लोगों के मरने की पुष्टि सऊदी अरब सिविल डिफेंस ने की है। सोशल मीडिया साइट ट्वीटर और फेसबुक पर बहुत सी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।
इन वीडियो में हताहत लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं। सऊदी अरब प्रशासन के लोग भी बड़े स्तर पर राहत कार्य में जुट गए हैं।
إنا لله وانا اليه راجعون ، حسبي الله ونعم الوكيل #تدافع_مشعر_منى #الحج1436 pic.twitter.com/d6XawgEvQY— نسيمة السادة (@nasema33) September 24, 2015
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने भारतीय हज यात्रियों की मदद के लिए आपातकालीन नंबर सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर जारी किए हैं। विकास स्वरूप ने बताया कि जेद्दा की एंबेसी इस हालात पर नजर बनाए हुए। अभी तक प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक एक भी भारतीय इस हादसे में हताहत नहीं हुआ है।
Our Mission in Jeddah continuously monitoring situation in Makkah following tragic stampede. No confirmed casualties at this point of time.— Vikas Swarup (@MEAIndia) September 24, 2015
Our emergency Nos in Makkah continue to remain open:
00966125458000
00966125496000
Toll free number for pilgrims in Kingdom: 8002477786— Vikas Swarup (@MEAIndia) September 24, 2015