फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत समेत 175 देशों ने जलवायु परिवर्तन समझौते पर हस्ताक्षर किए

Sat, 23 Apr 2016 04:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने पर काम शुरू करेंगे
  • पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने किए दस्तखत
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में ऐतिहासिक पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते पर 170 से ज्यादा देशों के साथ हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में कमी लाने को लेकर विकसित और विकासशील देश मिलकर काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही एक दिन में एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर 175 देशों ने एक साथ हस्ताक्षर करके नया रिकॉर्ड बनाया। समझौते का लक्ष्य दुनिया को जलवायु परिवर्तन के खतरों से बचाना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल में यूएन महासचिव बान की-मून की ओर से आयोजित उच्च स्तरीय समारोह में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस समारोह में सरकार के प्रमुखों, मंत्रियों, कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों और कलाकारों ने शिरकत की। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि यह ऐतिहासिक पल है। हम बेहतर भविष्य के नए समझौते पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन को लेकर हम कठिन दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत संगीत के साथ हुई। समझौते के साथ ही जावड़ेकर ने कहा कि इस समझौते से विकसित और विकासशील देशों की परीक्षा होगी। इससे गैस उत्सर्जन में कटौती और गरीबी उन्मूलन पर देशों की गंभीरता की भी परख होगी। वहीं ग्रीन पीस ने भारत से इस मामले में राजनीतिक समर्थन मांगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें