फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार गायक और संगीतकार प्रिंस का निधन

Fri, 22 Apr 2016 12:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर गायक और संगीतकार प्रिंस नहीं रहे। उनके प्रवक्ता के अनुसार 57 साल की उम्र में उनके निवास मिन्नेसोटा में उनका निधन हुआ। अमेरिकी मीडिया का कहना है कि गुरुवार की सुबह उनके पेस्ले पार्क स्थित निवास पर मेडिकल इमरजेंसी की सूचना पुलिस को दी गई थी। इस बारे में जांच हो रही है।
विज्ञापन


80 के दशक में '1999', 'पर्पल रेन' और 'साइन ओ द टाइम्स' जैसे अपने म्यूज़िकल अलबम के कारण वो अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार बन गए थे। अब तक उनके एक करोड़ से भी ज़्यादा रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं।

गायक, संगीतकार, और कई वाद्य यंत्रों के माहिर प्रिंस ने 30 से भी ज़्यादा अलबम निकाले हैं। उनके सबसे ज्यादा लोकप्रिय गानों में 'लेट्स गो क्रेज़ी' और 'वेन डब्स क्राई' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2004 में प्रिंस को रॉक एंड रॉल फेम की सूची में डाला गया था।

पिछले सप्ताह भी जब वो स्टेज पर गाना गा रहे थे, तभी उनकी तबीयत ख़राब हो गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था लेकिन फिर वो जल्द ही ठीक हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें