फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान को भारत की पहली मदद पहुंची चाबहार, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

Thu, 02 Nov 2017 02:56 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
wheat consignment - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
चाबहार बंदरगाह के रास्ते अफगानिस्तान को सहायता के रूप में भेजी गई गेहूं की पहली किस्त बुधवार को चाबहार पहुंच गई। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ट्वीट कर बताया कि पहली सहायता पहुंचने के इस महत्वपूर्ण अवसर का चाबहार बंदरगाह पर जश्न मनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर वहां भारत, ईरान और अफगानिस्तान के गणमान्य सदस्य मौजूद थे। 

कुमार ने आगे लिखा कि अफगानिस्तान को सहायता के रूप में भेजी गई गेहूं की पहली किस्त बुधवार को चाबहार बंदरगाह पहुंच गई। इसे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अफगान विदेश मंत्री रब्बानी ने रवाना किया था। 
विज्ञापन


चाबहार बंदरगाह ऊर्जा-समृद्ध फारसी खाड़ी देशों के दक्षिणी तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है। इसके फारसी खाड़ी के बाहर स्थित होने के कारण आसानी से भारत के पश्चिमी तट से पहुंचा जा सकता है वह पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए। 
विज्ञापन


यह बंदरगाह भारत, अफगानिस्तान और ईरान के बीच व्यापार को बढ़ावा देगा क्योंकि दोनों देशों तक पहुंचने के लिए पाकिस्तान ने रास्ता देने से इनकार कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें