फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70वें गणतंत्र दिवस पर भारत ने नेपाल को उपहार में दी 30 एंबुलेंस व छह बसें 

Mon, 28 Jan 2019 04:05 AM IST
तिवारी अभिषेक ब्यूरो, अमर उजाला, काठमांडू। 
विज्ञापन
republic day parade - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत ने नेपाल को सहयोग के रूप में 30 एंबुलेंस व छह बस दी हैं। इनका इस्तेमाल विभिन्न जिला अस्पताल, गैर लाभकारी संस्थाओं व शैक्षणिक संस्थानों में होगा। भारत के 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेपाल में भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने नेपाली अधिकारियों को बस व एंबुलेंस सौंपी। इसके अलावा शहीद गोरखा सैनिकों के परिजनों के लिए 7.26 करोड़ रुपये नगद व कंबल भी प्रदान किया गया। 

विज्ञापन


1994 से लेकर अब तक भारत सरकार नेपाल को 700 एंबुलेंस व 142 बसें सहयोग के रूप में दे चुकी है। भारतीय राजदूतावास परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुरी ने ध्वजारोहण किया व भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संदेश पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर 1500 से अधिक भारतीय व भारत के मित्र राष्ट्रों के लोग शामिल हुए। 

इस अवसर पर पुरी ने नेपाल के दुर्गम स्थानों में विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री की पहुंच बढ़ाने के लिए 54 शैक्षिक संस्थाओं व पुस्तकालयों के लिए पाठ्यपुस्तक अनुदान स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर नेपाल के उपराष्ट्रपति नंद बहादुर को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें