फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने खोजा प्राकृतिक गैस हाइड्रेट का विशाल भंडार

Wed, 27 Jul 2016 04:20 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने बंगाल की खाड़ी में प्राकृतिक गैस हाईड्रेट के विशाल भंडार का पता लगा है, जिसका फायदा उठाया जा सकता है। इसे खोजने में मदद करने वाली शीर्ष अमेरिकी एजेंसी ने यह बात कही है।
विज्ञापन


यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) एनर्जी रिसोर्सेज के कार्यक्रम संयोजक वाल्टर गुड्रोज ने कहा, ‘बंगाल की खाड़ी जैसी खोज से गैस हाइड्रेट की वैश्विक ऊर्जा संसाधन क्षमता का लाभ उठाने और सुरक्षित तरीके से उनके उत्पादन के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी को परिभाषित करने में मदद मिलेगी।’

एजेंसी ने कहा कि यह खोज विश्व की अब तक के सबसे बड़े गैस हाइड्रेट फील्ड उद्यम का नतीजा है, जिसे भारत, जापान और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने अंजाम दिया। इस अनुसंधान का नाम इंडियन नेशनल गैस हाइड्रेट प्रोग्राम एक्सपेडिशन 02 था। हिंद महासागर में गैस हाइड्रेट की संभावनाओं के लिए यह दूसरा संयुक्त अन्वेषण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें