फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस: सुरक्षाकर्मियों ने बंधकों को छुड़ाया 

Tue, 26 Jul 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
France Church crises
विज्ञापन
फ्रांस के उत्तरी शहर नॉरमैंडी में सुरक्षाकर्मियों ने चर्च से बंधकों को छुड़ा लिया है। इस मामले में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों आरोपियों को मार गिराया है। मारे गए आरोपियों ने चाकू की नोक पर कई लोगों को बंधक बना लिया था जिसमें चर्च के पादरी, नन और पूजा करने आए लोग शामिल थे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सेंट एटिने-डू-रोवरे चर्च में चाकूओं से लैस बदमाशों ने धावा बोल दिया। तभी उनसे बचते हुए एक नन ने सुरक्षाकर्मियों को सचेत कर दिया और सुरक्षाकर्मियों ने चर्च को घेरते हुए कार्रवाई की ताकि बंधकों को छुड़ाया जा सके।

सुरक्षाकर्मियों ने दोनो अपहरणकर्ताओं को मार गिराया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि दो चाकू धारक बदमाशों ने पांच लोगों को चर्च में बंधक बना लिया था। जिनपर कार्रवाई करते हुए सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें