फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमेरिका नहीं चाहता कि भारत-पाकिस्तान लड़ते रहें इस तरह'

Fri, 09 Sep 2016 07:09 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन 
विज्ञापन
अमेरिका इंडिया
विज्ञापन
अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को तनाव कम करने के लिए बातचीत शुरू करने की सलाह दी है। अमेरिका ने कहा है कि वह नहीं चाहता है कि हालात बेकाबू हो जाएं और उसकी परिणति ‘किसी तरह की घटना’ में हो। दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज होने के मद्देनजर अमेरिका ने शुक्रवार को यह सलाह दी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के साथ बातचीत में हम इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत बने रहें। इस क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से दोनों देशों के लिए जरूरी है कि वे बातचीत के जरिए तनाव को कम करें।’ अमेरिका ने कहा, ‘बातचीत की प्रक्रिया के लिए हम हमेशा बढ़ावा देते हैं। हम नहीं चाहते कि तनाव इतना बढ़ जाए कि हालात नियंत्रण से बाहर हो जाएं और किसी घटना में बदल जाएं।
 
विज्ञापन

भारत-पाक में तना-तनी के बीच आया अमेरिका का ये बयान

मार्क टोनर
अमेरिका का बयान उस समय आया है। जब पाकिस्तान और भारत के बीच अंतर्राष्ट्रीय मंच से आतंकवाद के मुद्दे पर लगातार नोंक झोंक चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे है।

वहीं पाकिस्तान ने भी भारत पर आतंकवाद को पोषित करने का आरोप लगाया है। टोनर ने कहा, ‘यह दोनों देशों के लिए जरूरी है कि मजबूत, मैत्रीपूर्ण और उपयोगी रिश्तों को बनाकर रखा जाए।’ एक सवाल के जवाब में टोनर ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी की भारत और बांग्लादेश की यात्रा करने और पाकिस्तान नहीं जाने का गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें