फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गंदे काम पर इटली की अदालत ने लिया बड़ा फैसला

Fri, 09 Sep 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पुरुष्‍ा
विज्ञापन
अगर आपको हस्तमैथुन की आदत है तो आप के लिए ये काम की खबर है।  हस्तमैथुन की आदत के शिकार लोगों को इटली के सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा है कि अगर सार्वजनिक रूप से हस्तमैथुन करना अपराध नहीं है।
विज्ञापन


बशर्ते ये किसी नाबालिग की मौजूदगी में न किया जाए। इटली के सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला 69 वर्षीय एक व्यक्ति के मामले में दिया है।

उस व्यक्ति को काटानिया के यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों के सामने हस्तमैथुन करते पकड़ा गया था। उसे मई 2015 में दोषी ठहराया गया था। आरोपी व्यक्ति को तीन महीने जेल की सजा और करीब 3,600 डॉलर जुर्माना लगाया था। 
विज्ञापन

नाबालिग ने देख लिया तो होगी जेल

पुरुष्‍ा
दोषी के वकील ने देश के सर्वोच्च न्यायालय में मामले को चुनौती दी, जिसने आरोपी के पक्ष में फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को अब सार्वजनिक किया गया है। जजों ने फैसला दिया है कि पिछले साल कानून में बदलाव करके हस्तमैथुन को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है।

अब इसे तभी अपराध माना जाएगा, जब सार्वजनिक रूप से इस कृत्य को अंजाम देते समय कोई नाबालिग देख लें। अगर कोई नाबालिग मौजूद न हो, तो यह अपराध नहीं होगा।

अब नए कानून के मुताबिक अगर हस्तमैथुन करते हुए कोई नाबालिग देख लेता है तो दोषी को साढ़े चार साल की जेल हो सकती है। गौरतलब है कि  दुनिया के कई देशों में सार्वजनिक रूप से हस्तमैथुन करना अब भी अपराध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें