फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद सुलझाने के लिए भारत-चीन हुए राजी

Thu, 21 Apr 2016 03:29 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और चीन सीमा से जुड़े विवादास्पद मुद्दों को सुलझाने के लिए ‘शांतिपूर्ण बातचीत’ के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों देश सीमा विवाद को सुलझाने के लिए ‘निष्पक्ष, उचित और एक दूसरे को मंजूर हल’ निकालने के लिए राजी हैं।  
विज्ञापन


यूएन की ओर से जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को प्रतिबंधित करवाने की भारत की कोशिश पर चीनी रोक को देखते हुए दोनों देशों के बीच इस रजामंदी को काफी अहम माना जा रहा है।

दोनों देश के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सीमा विवाद को सुलझाने का फैसला इस संबंध में बुधवार को हुई 19वें दौर की बैठक में किया गया।  बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया, जबकि चीन का नेतृत्व उनके समकक्ष यांग जिची ने किया।
विज्ञापन


दोनों के बीच 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर काफी विस्तार और गहराई से बातचीत हुई। दोनों ओर से इस मुद्दे पर साफ बातचीत हुई। चीनी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि  डोभाल और जिची की बातचीत में सीमा विवाद सुलझाने के लिए शांतिपूर्ण बातचीत का तरीका अपनाने पर रजामंदी हुई।

डोभाल और जिची के पास सीमा मुद्दे के अलावा सभी विवादस्पद द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत का अधिकार है। इससे पहले जिची ने डोभाल का स्वागत करते हुए कहा कि  उनका दौरा इस बैठक के प्रति भारत की गंभीरता और दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने की भारत की कोशिश का सबूत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें