फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में ‘लिटिल इंडिया गेट’ का उद्घाटन, हजारों लोग बने एतिहासिक पल के साक्षी

Mon, 29 Oct 2018 01:28 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशिया के मेदान शहर में रविवार को ‘लिटिल इंडिया गेट’ का उद्घाटन किया गया। यह देश की पहली संरचना है जो मेदान के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान को मान्यता देती है। इस अवसर पर करीब सात हजार लोग एकत्रित हुए। इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार रावत और मेदान के मेयर एचटी दुजुलमी एल्दिन एस ने संयुक्त रूप से शहर के मद्रास विलेज नामक स्थान पर इस संरचना का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


मेदान इंडोनेशिया का चौथा सबसे बड़ा शहर है। जकार्ता में भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा, करीब सात हजार लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्ष्य बने। वहीं राजदूत रावत ने कहा कि इससे साबित होता है कि इंडोनेशिया विविधता में एकता या भारतीय विश्वास वासुदेव कुटुम्बकम का अनुसरण करता है। उन्होंने कहा कि जकार्ता में भारतीय दूतावास और मेदान में भारतीय वाणिज्य दूतावास विशेष इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की मिलकर कोशिश करेंगे। यह संरचना विशेष रूप से भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें