फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसी गोताखोर ने शार्क के मुंह से हुक निकालकर बचायी मछली की जान

Sun, 28 Oct 2018 04:51 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शार्क के साथ गोताखोर
विज्ञापन

हाल ही में बहामस के उत्तरी द्वीप 'ग्रैंड बहामा' में 51 वर्षीय बहादुर गोताखोर रिकार्डो स्टर्ला आवोगाद्रि ने शार्क के मुंह में फंसे हुक को निकालकर एक साहसपूर्ण काम किया। जब रिकार्डो ने शार्क मछली के मुंह में हुक देखा तो रिकार्डो ने मछली को चारे का लालच देकर पास बुलाया और फिर मछली की नाक के आस-पास के क्षेत्र को मालिश करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


रेकार्डों ने अनुसार, शार्क को 15 मिनट तक शांत रखा क्यूंकि इस प्रकार की स्थिति में सयम बेहद जरूरी है अन्यथा जानवरों को चिचिड़ाहट हो सकती है जो किसी व्यक्ति के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। इस प्रकार की तकनीक शार्क को बिना नुकसान पहुंचाए जांचने के लिए प्रयोग किया जाता है।

कुछ हुक शार्क के मुंह में गहराई गहराई तक घुसा हुआ था, जिसके चलते गोताखोर को हुक को हटाने के लिए शार्क के मुंह में अंदर तक हाथ डालना पड़ा, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह शार्क के साथ कुश्ती कर रहे है। शार्क की रक्षा स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि पृथ्वी पर आधा  ऑक्सीजन समुद्र से आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें