प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों का कहना है कि तिकरित शहर को सुन्नी विद्रोहियों के नियंत्रण से छुड़ाने की इराकी सेना की कोशिशों को तगड़ा झटका लगा और उन्हें 25 किलोमीटर पीछे दिजला शहर वापस हटना पड़ा है।
प्रत्यक्षदर्शियों और पत्रकारों ने बीबीसी को बताया कि शनिवार को इराकी सुरक्षा बलों ने टैंकों, बख़्तरबंद गाड़ियों और सुरक्षा कवर का इस्तेमाल हमले के लिए किया।
सूत्रों का कहना है कि इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। ऐसा बताया जाता है कि इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड अल शाम (आईएसआईएस) के विद्रोहियों ने एक हेलीकॉप्टर पर हमला करके नीचे गिरा दिया और पायलट को पकड़ लिया है।