सीरिया के खिलाफ तुर्की के मिलिट्री कैंपेन में 18 नागरिकों की मौत हो गई। मॉनीटर ग्रुप की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली सीरियन ऑब्जरवेटरी ने कहा कि नागरिकों की मौत अफरीन और उसके आस-पास के गांवों में हुई है।
शिन्जुआ के मुताबिक तुर्की ने शनिवार को हवाई हमले शुरू किये थे। कुर्दिश कार्यकर्ता ने बताया कि 11 नागरिकों को इस हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी जिसमें 6 बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। इस हमले में 16 लोग घायल भी हो गए। वहीं कुर्दिश प्रोटेक्शन यूनिट ने कहा कि उसके 4 लड़ाके इस हमले में मारे गए।