सीरियाई गृह युद्ध में इंसानों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा है। सीरिया के विद्रोही राष्ट्रपति बशर अल असद के समर्थकों के खुलेआम सिर काट रहे हैं वो भी उनके बेटों के सामने। इतना ही नहीं उसके बाद जश्न भी मनाया जा रहा है।
लाशें सड़कों पर पड़ी हुई हैं और बच्चे उन्हें देख रहे हैं। एक फोटोग्राफर जर्नलिस्ट ने उस मौके पर जो फोटोग्राफ लिए थे। उसे अब जारी किया गया है।
माना जाता है कि विद्रोही धड़ा आईएसआईएस, अल कायदा से संबंद्घ रखता है। डेली मेल के मुताबिक विद्रोही धड़ा सीरिया के राष्ट्रपति असद के समर्थकों की सिरकाट कर हत्या कर रहे हैं और फिर हवा में लहराते भी हैं।
सीरिया के उत्तर में पड़ने वाले कफरगान में ऐसी हत्याएं बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। फोटोग्राफर जर्नलिस्ट का नाम नहीं बताया गया है।
जर्नलिस्ट के मुताबिक लोगों के साथ मध्य युग के लोगों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। इस तरह की चीजें कभी सिर्फ पढ़ने को ही मिलती थीं।
फोटोग्राफर जर्नलिस्ट के मुताबिक लोगों को ऐसा मारा जा रहा है जैसे कोई खुशी की बात हो। लोगों की हत्या के बाद जश्न भी मनाया जा रहा है।