फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में अब कर्मचारी नहीं खेल सकेंगे, पोकेमॉन गेम

Sat, 23 Jul 2016 06:03 AM IST
एजेंसी/जकार्ता
विज्ञापन
pokemon go
विज्ञापन
इंडोनेशिया के सरकारी कर्मचारियों पर कार्य स्थल में भी पोकेमॉन गो गेम खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकारी गोपनीय जानकारी की सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले इंडोनेशिया ने पुलिस और सैन्य कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान इस गेम के खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। शीर्ष सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह गेम सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है।

इसकी मदद से विदेशी जासूस गोपनीय जानकारियां हासिल कर सकते हैं। वहीं, शुक्रवार को पोकेमॉन गो गेम को जापान में लांच किया गया। इससे पहले अमेरिका समेत 40 से ज्यादा देशों में इस गेम को लांच किया जा चुका है। इस गेम की शुरुआत जापान से हुई थी, लेकिन अभी तक इस गेम के नए वर्जन को वहां लांच नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें