फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में भारतीय महिला ने शौचालय में बच्चे को दिया जन्म

Wed, 20 Jun 2018 09:49 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेशी पति के छोड़ कर चले जाने के बाद एक भारतीय महिला ने यहां रेलवे पुलिस थाने के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया। बीडीन्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार रुखसाना अख्तर (30) को यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। 

विज्ञापन


कमलापुर रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी यासीन फारूक ने बताया कि रुखसाना के पति अब्दुल ने जब उससे शादी की तब वह भारत में एक फर्नीचर व्यापारी के तौर पर काम करता था। फारूक ने बताया कि अब्दुल एक महीने पहले रुखसाना को नारायण गंज में अपनी बहन के घर ले गया। कुछ दिन पहले व रुखसाना का पासपोर्ट चोरी कर वहां से भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें