अफगानिस्तान में आतंकी संगठन ISIS पर यूएस आर्मी ने बड़ा हमला किया है। अफगान अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कुनार प्रांत में यूएस ने ड्रोन हमले किये, जिसमें ISIS के 14 आतंकी मारे गए। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल गनी मुसामीम ने शनिवार को कहा कि यह हमला चावकाय जिले में गुरुवार शाम किया गया।
पढ़ें: तालिबान के चंगुल से छूटा कनाडाई बोला- हुआ बेटी का कत्ल और बीवी से रेप
उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में आतंकी हमले की योजना बना रहे आईएस कमांडरों को निशाना बनाया गया है। सरकार का इस क्षेत्र में कोई नियंत्रण नहीं है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दवलात वाजिरी ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की। हालांकि अभी तक यूएस आर्मी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
पढ़ें: अफगानिस्तान में भारत की बढ़ती भूमिका मंजूर नहीं : पाकिस्तान
वहीं सांसद शजादा शहीद ने इस रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा कि हमले में मरने वाले लोग ISIS के आतंकी नहीं थे बल्कि आम नागरिक थे। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में ISIS की अफगानिस्तान में सक्रियता बढ़ गई है।