फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 68 लोगों की मौत, 34 लापता

Sun, 15 Oct 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Vietnam
विज्ञापन
वियतनाम में आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस भीषण तबाही में अबतक 68 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 लोग लापता हैं। वियतनाम डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने रविवार को बताया कि इस आपदा से 32 लोग घायल हुए हैं और भारी मात्रा में संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


पढ़ें: US में फिर ओपन फायरिंग, वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी बनी शिकार 

केंद्रीय और उत्तरी क्षेत्रों में 2 लाख 30 हजार से ज्यादा पशुओं की मौत हो चुकी है। रिपोर्टस के मुताबिक 300 से ज्यादा सैनिक लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा से 1000 से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं और 6 प्रांत पूरी तरह प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: हिलेरी क्लिंटन ने कहा- ईरान परमाणु एग्रीमेंट पर ट्रंप का फैसला खतरनाक 

उत्तरी और मध्य क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। कृषि मंत्री नागुएन जुआन ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी भारी मात्रा में बारिश हुई हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें