रियो ओलंपिक के लिए जितने बेकरार खिलाड़ी और खेल प्रेमी हैं, उतनी ही बेकरार ब्राजील की सेक्स इंडस्ट्री भी है। रियो की चर्चित एस्कॉर्ट गर्ल और सेक्स वर्कर जूलिआना को उम्मीद है कि वह ओलंपिक गेम्स के दौरान मोटी कमाई कर लेगी और अपनी जिंदगी संवार सकेगी।
जूलिआना ओलंपिक के दौरान दुनिया भर से आ रहे पुरुषों से मिलने के लिए भी बेहद उत्साहित है। वह ओलंपिक में हिस्सा लेने आने वाले खिलाड़ियों में से अपना सच्चा प्यार भी ढूंढ़ना चाहती है और अपनी जिंदगी संवारना चाहती है। ऐसी ही चाहत ब्राजील की बहुत सी सेक्स वर्करों की है।
23 वर्षीय जूलिआना ने कहा, ‘लोग मेरे शहर में गोल्ड मेडल जीतने आ रहे हैं, लेकिन मेरे लिए तो यह जेब भरने का मौका है और यही मेरी जीत भी है। मैं तो अपने बिजनेस का गोल्ड जीतना चाहती हूं, क्योंकि जितनी प्रतिस्पर्धा खिलाड़ियों के बीच होगी, उतनी ही हम सेक्स वर्करों के बीच भी होगी, लोगों को अपना बनाने के लिए।’