इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट पति-पत्नी के रिश्ते के बीच दरार पैदा करने की वजह बनते जा रहे हैं।
हाल ही के एक मामले में सऊदी अरब में एक शख्स ने अपनी पत्नी को सिर्फ इस वजह से तलाक दे दिया, क्योंकि वह उसके व्हाट्स एप पर भेजे मैसेज को पढ़ने के बावजूद नजरअंदाज कर देती थी।
दरअसल, 30 वर्षीय यह शख्स अपनी पत्नी की फोन की लत से काफी परेशान था। वह अक्सर अपने फोन पर दोस्तों और रिश्तेदारों से बातचीत करने में व्यस्त रहती थी। इस चक्कर में वह अपने घर और बच्चे का भी ख्याल नहीं रखती थी। इतना ही नहीं, वह अपने पति के भेजे मैसेज को पढ़ने के बावजूद भी उसका जवाब नहीं देती थी और इस बारे में पूछे जाने पर दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ बातचीत में व्यस्त होने की बात कहती थी।
उसने हालात संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन असफल रहा और इसलिए पत्नी से तलाक लेने का फैसला कर लिया।
हाल के एक सर्वे में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि सोशल नेटवर्किंग साइट की वजह से तलाक के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसके मुताबिक, तलाक के एक तिहाई मामलों के फेसबुक से जुड़े हैं।