आईएस ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें 18 से ज्यादा लोगों को गोली मारते हुए दिखाया गया है। इससे पहले आईएस ने करीब तीन अमेरिकी नागरिकों का गला काटने का अलग-अलग वीडिया जारी किया था।
एक विदेशी अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट के लड़ाके इराक और सीरिया में लगातार कत्लेआम का भयानक खेल खेल रहे हैं। आईएस की ओर से रविवार को रिलीज हुए ताजा वीडियो में दावा किया गया है कि मारे जाने वाले लोग 18 सीरिया के हैं और एक अमेरिकी नागरिक है।
यह वीडियो यूनाइटेड नेशन्स के उस रिपोर्ट के ठीक चार दिन बाद आया है जिसमें कहा गया था कि आईएस को पिछले चार साल से बाहरी समर्थन मिल रहा है।