फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में भारतीय बंदी की कथित खुदकुशी के बाद इमीग्रेशन हिरासत केंद्र में भूख हड़ताल

Tue, 17 Apr 2018 08:07 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जापान का इमीग्रेशन हिरासत केंद्र - फोटो : BBC
विज्ञापन
जापान के इमीग्रेशन हिरासत केंद्र में रखे गए विदेशी नागरिकों ने एक शख्स की मौत के बाद भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके बाद इस ओर सबका ध्यान गया है कि इन इमीग्रेशन केंद्रों में वे किन परिस्थितियों में रखे जाते हैं। 
विज्ञापन


टोक्यो के उत्तर-पश्चिम में पूर्वी जापान के इमीग्रेशन केंद्र में शुक्रवार को एक भारतीय व्यक्ति ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस व्यक्ति को रिहा करने से मना कर दिया गया था, जिसके एक दिन बाद उसने आत्महत्या कर ली। 

केंद्र के एक प्रवक्ता दाइसुके अकिनागा ने कहा, बंदियों ने रविवार को खाना खाने से मना कर दिया, जिसके बाद इस हड़ताल में बहुत से कैदी शामिल हो गए। उन्होंने बताया कि एक भारतीय की मौत, लंबी अवधि तक हिरासत में रखे जाना और अस्थायी रूप से रिहा होने में कैदियों की असमर्थता को विरोध के कारण हैं। 
विज्ञापन


2006 के बाद से एक जापानी इमीग्रेशन हिरासत केंद्र में यह 14वीं मौत थी। इन मौतों के कारण चिकित्सा देखभाल के मानकों, एकान्त में रखे गए बंदियों की निगरानी और चिकित्सा आपातकाल में गार्डों की कार्यशैली की व्यापक आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें