फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी बमबारी से इराक-सीरिया में मारे गए 450 निर्दोष लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की तरफ से इस्लामिक स्टेट के खिलाफ इराक और सीरिया में की गई हवाई हमले में 450 से ज्यादा नागरिक मारे गए थे। वहीं अमेरिका ने इस बमबारी में सिर्फ दो लोगों के मारे जाने की बात कही है। अमेरिका की तरफ से इस्लामिक स्टेट के खिलाफ की गई कार्रवाई में करीब 5700 हवाई हमले किए गए। इस कारण इन हमलों में यहां की नागरिक चपेट में आ गए।
विज्ञापन


द गार्जियन के मुताबिक स्वतंत्र पत्रकारों की एक टीम एयरवार्स के मुताबिक इन करीब 52 हवाई हमलों में कीरब 459 लोगों के मारे जाने की खबर है। इन हमलों में करीब 100 बच्चे भी मारे गए हैं। अमेरिका के सेंट्रल कमांड (सेटकॉम) ने एक अधिकारिक जांच के बाद एक रिपोर्ट में बताया कि सिर्फ दो बच्चों की मौत नवंबर 2014 को सीरिया में हुए हवाई हमलों में हुई थी।

अमेरिकी सेना की लापरवाही पता चलती

स्वतंत्र पत्रकारों की रिपोर्ट में कई ऐसी बातें सामने आई हैं जिसमें अमेरिकी सेना की लापरवाही पता चलती है। सेटकॉम की तरफ से की जांच में यह बात सामने आती है कि हवाई हमलों में निर्दोष लोगों की जान नहीं गई।

वहीं जब द गार्जियन ने इस बारे में तहकीकात की तो पता चला कि 04 अप्रैल को इराक फडहीलिया में किए गए हवाई हमले में ही एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक गर्भवती महिला भी थी।

एयरवॉर्स के मुताबिक छह महीनों में 118 से ज्यादा हवाई हमले किए। इसमें से 52 हवाई हमलों की पड़ताल करने पर पता चला कि इन हमलों में स्‍थानीय लोगों की भी जान गई है। यह बात विश्वस्त सूत्रों से बातचीत करने के बाद ही एयरवॉर्स कह रहा है।
विज्ञापन

मौत को विरोधी प्रोपेगेंडा की तरह प्रयोग कर रहे

एयरवॉर्स अरबी और अंग्रेजी भाषा में मिलिट्री रिपोर्ट को प्रकाशित करता है। इसमें वो फोटो, वीडियो और रिपोर्टर्स सोशल मीडिया पर शेयर करता है। एयरवॉर्स के मुताबिक ऑन-द-ग्राउंड इन इसकी जांच करना असंभव है। पर स्‍थानीय लोग ऐसे हमलों के बाद सोशल मीडिया साइट पर फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

आईएसआईएस के खिलाफ अमे‌रिका की इस कार्रवाई में मारे गए लोगों की मौत को विरोधी प्रोपेगेंडा की तरह प्रयोग कर रहे हैं। अमेरिका की तरफ से की गई कार्रवाई में मारे गए स्‍थानीय लोगों की पूरी रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।

कई रिपोर्ट पूरी तरह से विश्वसनीय हैं। वीडियो और फोटो बताते हैं कि हाविजा इराक में किस तरह से आईईडी ब्लॉस्ट के जरिए एक बिल्डिंग को उड़ा दिया गया। स्‍थानीय लोगों ने अल जजीरा और रॉयटर्स को बताया कि इस हमले मे 70 लोगों की मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें