एक ब्रिटिश पॉर्न स्टारआखिर ईरान में दाखिल कैसे हो गई? ईरान में इन दिनों ये चर्चा का विषय बना हुआ है। कैंडी चार्म नाम की ये पॉर्न स्टार अपने नोज जॉब (नाक की सर्जरी) के लिए ईरान गईं थीं और वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में वो हिजाब पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि उन्होंने अपनी ईरान यात्रा के बारे में अपने नजदीकी दोस्तों और परिवार वालों को ही बताया था।
चूंकि ईरान में सोशल नेटवर्क और ट्विटर पर बैन है इसलिए उनके लिए ईरान से कम्युनिकेट करना बड़ा मुश्किल था। उन्होंने ये भी लिखा है कि ईरान की राजधानी तेहरान के लोग बेहतरीन हैं। उनकी ये यात्रा शानदार रही। ईरान के लोग हर कीमत पर मदद के लिए तैयार रहते हैं।
जिम में मौजूद कैंडी चार्म
कैंडी की इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट किए लेकिन बाद में अपना अकाउंट हैक हो जाने के डर से उन्होंने पोस्ट हटा लिया। सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर हैरान हैं कि ईरान जैसे रूढ़िवादी देश में एक पॉर्न स्टार को आने की अनुमति कैसे मिल गई? ईरान के एक मंत्री ने कहा कि कैंडी चार्म ने एक ट्रैवल एजेंसी के जरिए वीजा के लिए अप्लाई किया था और उन्होंने अपने असल नाम की जगह किसी फेक नाम का इस्तेमाल किया था।
ईरान के मंत्री के मुताबिक कैंडी ने अपने आपको ब्यूटीशियन बताया था। सोशल मीडिया पर कैंडी चार्म की ये ईरान यात्रा ट्रेंड करने लगी है।
ईरान में कैंडी
प्रोफेसर बल्ताजर नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि तेहरान में कई लड़कियां पॉर्न स्टार जैसी दिखती हैं। ऐसे में कैंडी चार्म भी जब तेहरान आई होंगी तो उन्हें कोई पहचान नहीं पाया होगा। एक और यूजर ने लिखा है कि वो ब्रिटिश हैं। पॉर्न स्टार हैं। महिला हैं जो तेहरान आई थीं नोज जॉब कराने के लिए और लोग कहते हैं कि ईरान में महिलाओं को आजादी नहीं है।
सेल्फी लेते हुए कैंडी
कई लोगों ने ईरान में उस डॉक्टर के लिए चिंता जताई जिसने कैंडी चार्म की सर्जरी की। डॉम इमाम नाम के एक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि अमेरिका और ईरान के बीच की न्यूक्लियर डील का ये फायदा हुआ कि अब पॉर्न स्टार भी ईरान आने लगीं हैं। उधर कैंडी ने ईरान की तारीफ करते हुए कहा कि वहां के डॉक्टर कॉस्मेटिक सर्जरी करने में माहिर हैं।
उन्होंने कहा कि ईरान के लोगों से उन्हें बहुत प्यार मिला और वो वहां दोबारा जाना चाहेंगी। ये बड़े शर्म की बात है कि उनकी ईरान यात्रा के बारे में लोग नेगेटिव बातें कर रहे हैं।