उत्तर कोरिया ने बुधवार को एक और बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया जो जापान के समुद्री सीमा में जा कर गिरा। यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया ने जापान के सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है।
एक जापानी अधिकारी ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल का मुख्य हिस्सा समुद्र किनारे स्थित जापान के एक्सक्लूसिव इकोनामिक जोन में गिरा। यह मिसाइल प्रक्षेपण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में एंटी- मिसाइल प्रणाली को तैनात करने का फैसला किया है।
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस मिसाइल प्रक्षेपण को जापान के लिए 'गंभीर खतरा' बताते हुए कहा कि जापान ने इस घटना का 'पुरजोर विरोध' किया है।