फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूती विद्रोहियों के हाथ पहुंची यमन की सत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमन के हूती विद्रोहियों ने संसद भंग कर सत्ता अपने हाथ में लेने की घोषणा की है। इसके साथ ही कई महीनों से चल रही सत्ता की लड़ाई फिलहाल थम सी गई है।
विज्ञापन


इस गुट ने सितंबर में सना पर कब्ज़ा कर राष्ट्रपति आबेद राब्बो मंसूर हादी को जनवरी में इस्तीफे देने पर मजबूर किया था। इस शिया चरपमंथी समूह ने राजधानी सना में टीवी पर प्रसारित संदेश में कहा कि उन्होंने 151 सदस्यों वाली एक काउंसिल की स्थापना की है।
विज्ञापन


यह काउंसिल दो साल तक चलने वाली अंतरिम सरकार को सलाह देगी। ये घोषणा संयुक्त राष्ट्र की शांति वार्ता विफल हो जाने के बाद हुई है। हूती विद्रोहियों ने कहा कि 551 सदस्य संसद में बैठेंगे। इन सदस्यों का चुनाव विद्रोहियों की एक 'क्रांतिकारी समिति' करेगी।
विज्ञापन


हूती विद्रोहियों के एक अज्ञात प्रतिनिधि ने इसका ऐलान किया। उन्होंने दावा किया है कि यह एक नए युग की शुरूआत है जो यमन को सुरक्षित रखेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें