फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस के नेता को एक मां का ख़त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरिया में पिछले साल बंधक बनाए गए एक अमरीकी नागरिक अब्दुल रहमान कासिग की माँ ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चरमपंथियों से उनके बेटे की सुरक्षित रिहाई की अपील की है।
विज्ञापन


बंधक अब्दुल रहमान की माँ पॉल कासिग ने ट्वीटर पर आईएस प्रमुख अबु बकर अल बग़दादी के लिए पोस्ट लिखी है।

कासिग ने पूछा है कि उनसे संपर्क कैसे किया जा सकता है।

उन्होंने लिखा है, ''मैं एक बुज़ुर्ग महिला हूं और अब्दुल रहमान मेरा इकलौता बेटा है। मैं और मेरे पति जो कर रहे हैं, वह अपने दम पर कर रहे हैं।''

धर्म परिवर्तन
अब्दुल रहमान ने स्पेशल इमरजेंसी रिस्पांस एंड असिसटेंस नाम का संगठन बनाया था।

पिछले हफ़्ते आईएस ने ब्रितानी नागरिक और सहायताकर्मी एलन हेनिंग का सिर कलम करने का वीडियो जारी किया था। इसमें कासिग के साथ भी ऐसा ही करने की धमकी दी गई थी। वीडियो आने के बाद ही उन्होंने यह पत्र लिखा है।

अब्दुल रहमान इस्लाम स्वीकार करने से पहले पीटर कासिग के नाम से जाने जाते थे। पिछले साल सीरिया में उन्हें बंधक बना लिया गया था।

उनकी माँ के ट्विटर पर यह कहने के बाद कि उनके परिवार को सरकार से कोई सहायता नहीं मिल रही है, जबकि अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ज़ेन पास्कि ने संवाददाताओं से कहा कि कासिग की सुरक्षित रिहाई के लिए बहुत कुछ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''पीटर को घर लाने के लिए हम अपने सभी सैन्य, खुफिया, क़ानून और राजनयिक क्षमताओं का उपयोग कर रहे हैं।''

पिछले हफ़्ते जारी एक वीडियो में कासिग की माँ ने आईएस चरमपंथियों से उनके बेटे को रिहा करने की अपील की थी।

उन्होंने बताया कि उनके बेटे को पिछले साल उस समय बंधक बनाया गया, जब वो पश्चिम सीरिया में डेर एज्जूर जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें