दुनिया के कई देशों में हाइस्पीड बुलेट ट्रेन से लोग सफर करते हैं। भारत में बुलेट ट्रेन बनाने की बात हो रही है। लेकिन अब बुलेट ट्रेन से भी दोगुनी तेज रफ्तार हाइपरलूप (कैप्सूल नुमा ट्रेन) फिनलैंड के हेलसिंकी और स्वीडन के स्टोकहोम के बीच चलने वाली है।
हाइपरलूप के जरिए हेलसिंकी से स्टोकहोम के बीच 300 मील यानी करीब 500 किलोमीटर का सफर महज 28 मिनट में किया जा सकेगा।
अर्से से इस तकनीकी पर काम हो रहा है। इसकी अधिकतम स्पीड 1000 किलोमीटर प्रतिघंटा है। पहली हाइपरलूप सर्विस हेलसिंकी से स्टोकहोम के बीच शुरू की जा सकती है।
अब तक हेलसिंकी से स्टोकहोम जाने के लिए साढ़े तीन घंटे का हवाई सफर करना पड़ता है या फिर रात भर नाव से सफर करना पड़ता है।
हाइपरलूप सेवा शुरू होने सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो जिन्हें बिजनेस के सिलसिले में अक्सर सफर करना पड़ता है।