फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमास का 'संघर्षविराम' से फिर इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फलस्तीनी संगठन हमास के एक कमांडर ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि फलस्तीनी चरमपंथी इसराइल के साथ गजा में हिंसा खत्म करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


हमास के हथियारबंद दस्ते के कमांडर मोहम्मद देइफ ने एक रिकॉर्डेड ऑडियो संदेश में कहा कि उनके सैनिक 'मौत के लिए तैयार' हैं।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक देइफ ने कहा है, "हमलों के रुकने और कब्जा हटने तक किसी तरह का संघर्षविराम नहीं होगा।"

उधर गजा के अधिकारियों का कहना है कि ताजा इसराइली हमलों में 100 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और पिछले तीन हफ्ते से चल रहे संघर्ष में मरने वालों की तादाद 1,200 से अधिक हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार मारे गए लोगों में अधिकतर आम नागरिक थे। उधर, इसराइल का कहना है कि 8 जुलाई से हमास के साथ चल रहे संघर्ष में उसके 53 सैनिक मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें