फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं हलीमा याकूब

Wed, 13 Sep 2017 08:42 PM IST
एजेंसी/ सिंगापुर
विज्ञापन
Halimah Yacob
विज्ञापन
सिंगापुर संसद की पूर्व अध्यक्ष 63 वर्षीय हलीमा याकूब बुधवार को देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन गईं। निर्वाचन अधिकारी की ओर से इकलौते योग्य उम्मीदवार की घोषणा के बाद उन्हें राष्ट्रपति चुन लिया गया। 
विज्ञापन


पढ़ें: तस्वीरों में देखिये जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की जिंदगी

सिंगापुर में इस बार राष्ट्रपति का पद अल्पसंख्यक मलय समुदाय के उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया था। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद हलीमा ने कहा कि यह एक आरक्षित चुनाव था, लेकिन मैं आरक्षित राष्ट्रपति नहीं हूं। मैं देश में सभी की राष्ट्रपति हूं। इनसे पहले देश के आखिरी मलय राष्ट्रपति युसूफ इशाक थे।

पढ़ें: बौद्धों और मुस्लिमों में दुश्मनी क्यों शुरू हुई?

गौरतलब है कि निर्वाचन विभाग ने बताया था कि राष्ट्रपति पद के लिए जिन अन्य चार लोगों ने आवेदन किया था उनमें से दो मलय नहीं थे और दो ने योग्यता प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाया था। जिसके बाद हलीमा याकूब को इकलौता उम्मीदवार होने के नाते राष्ट्रपति चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें