फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात सरकार ने वाइब्रेंट गुजरात के लिए अमेरिकी एनजीओ से हाथ मिलाया

Sat, 01 Sep 2018 06:29 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
वाइब्रेंट गुजरात
विज्ञापन

गुजरात सरकार ने जनवरी 2019 में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिका के शीर्ष गैर-सरकारी संगठन यूएसआईएसपीएफ के साथ भागीदारी की है। वाइब्रेंट गुजरात में कई शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 

शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अमेरिका-भारत सामरिक भागीदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) के चेयरमैन जॉन चैंबर्स शिखर सम्मेलन में अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के प्रतिनिधिमंडल की अगुआई करेंगे।

सम्मेलन से पहले अमेरिकी संगठन सैन फ्रैंसिस्को, ह्यूस्टन, शिकागो, न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन डीसी के पांच शहरों में रोडशो आयोजित करेगा। इसके अलावा गोलमेज बैठके और निवेश आधारित रोडशो समेत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे।

विज्ञापन


सम्मेलन के सिलसिले में गुजरात के वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सितंबर में अमेरिका की यात्रा पर जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें