फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से उतरकर घर में घुस गई ट्रेन, दो लोगों की मौत

Sun, 14 May 2017 05:50 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
ट्रेन हादसा - फोटो : बीबीसी
विज्ञापन
ग्रीस के अधिकारियों के मुताबिक देश के उत्तरी हिस्से में एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं।अधिकारियों के मुताबिक एथेंस से आ रही ट्रेन थेसालोनिकी शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर पटरी से उतरकर एक घर से टकरा गई।
विज्ञापन


इस घर में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि ट्रेन के टकराने के ठीक पहले वो बॉलकनी से कूदने में कामयाब हो गए। ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।रिपोर्टों के मुताबिक ये हादसा शनिवार रात को हुआ। ट्रेन में 70 यात्री सवार थे। उनमें से ज्यादातर को हादसे के तीन घंटे के अंदर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

समाचार एजेंसी एएफपी ने मौके का दौरा करने वाले एक वरिष्ठ रेल अधिकारी के हवाले से बताया है कि इस हादसे के पहले किसी तरह की दिक्कत की कोई रिपोर्ट नहीं मिली थी। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजहों की अभी जानकारी नहीं हो सकी है। सरकारी रेल कंपनी ट्रेनोज के मुताबिक हादसे की जांच शुरु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें