फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की लड़की जब बनी एक दिन के लिए मंत्री

Sun, 01 Sep 2013 09:15 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा कम ही सुना जाता है जब कोई कम उम्र में ही बड़े ओहदे पर पहुंच जाए लेकिन फलस्तीनी इलाके में छोटी उम्र की एक लड़की मंत्री बन गई।
विज्ञापन


दरअसल एक फलस्तीनी मंत्री ने 16 साल की लड़की को एक दिन के लिए मंत्री पद की जिम्मेदारी दे दी है।

फलस्तीनी दैनिक अखबार 'अल कुदुस' ने खबर दी है कि एक दिन के लिए मंत्री बनीं बशीर उस्मान ने फलस्तीनी प्राधिकरण की सरकार में स्थानीय प्रशासन के महकमे के मुखिया की हैसियत से संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के सामने स्थानीय मुद्दे रखे।

खबर में कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन विभाग के मंत्री सईद-अल-कावनी ने बशीर उस्मान को उनके जन्मदिन के अवसर पर यह मौका दिया।

अखबार के मुताबिक बशीर पिछले साल दो महीने के लिए अपने गृह क्षेत्र एल्लार की नगरपालिका के मेयर के तौर पर काम कर चुकी हैं और शायद इसी वजह से मंत्री ने उन्हें अपनी जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन


नौजवानों की भागीदारी
अखबार ने मंत्री सईद-अल-कावनी के हवाले से कहा, "इन अनुभवों से वे फलस्तीनी नौजवानों के लिए बेहतरीन उदाहरण और आदर्श बन गई हैं। मैं चाहता हूं कि नौजवान सामने आकर बड़ी जिम्मेदारियां निभाएं।"
विज्ञापन


शांतिवार्ता से पहले अशांति
बशीर नौजवानों के लिए एक फोरम भी चलाती हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "फलस्तीनी राष्ट्र के निर्माण में नौजवानों की भागीदारी के लिए मैं काम करती रहूंगी।"

खबरों के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासचिव को लिखी अपनी चिट्ठी में उन्होंने फलस्तीनी लोगों के सामने पेश आ रही मुश्किलों की बात उठाई है।

बशीर उस्मान ने बान की मून से एक स्थानीय शरणार्थी शिविर को बंद करने के इजराइल के हालिया फैसले को वापस लेने के लिए दबाव डालने को भी कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें