कोलंबिया के जंगल में खो गई सात साल की बच्ची करीब तीन हफ्तों बाद सही सलामत मिल गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार जेसिका पेट्रीशिया जब अपने माता-पिता के साथ टेरोना नेशनल पार्क नारियल चुनने गई तो वहां गुम हो गई।
स्थानीय अधिकारी अलबेस फ्यूनटस का कहना है कि बच्ची के पांवों के जख्म को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि वो जंगल में काफी भटकी है।
जेसिका को खोजने के लिए जमीनी और हवाई स्तर पर व्यापक अभियान चलाया गया जिसमें उत्तरी कोलंबिया के सैकड़ों अधिकारी शामिल हुए। एक गुमनाम फोन कॉल के बाद वो जंगल के एक वीरान झोंपड़े में मिली।