सऊदी अरब के राजा के साथ एंजेला मर्केल
जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल सऊदी अरब के दौरे पर पहुंची हैं। सऊदी अरब की रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए वो बिना सिर ढंके सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद के साथ दिखाई दीं। आपको बता दें कि जर्मनी में बुर्के पर प्रतिबंध है।
ये भी पढ़ें- आतंकवाद रोकने के लिए जर्मनी में बुर्के पर प्रतिबंध
इसके पहले सऊदी अरब के दौरे पर आईं विदेशी महिलाएं अपना सिर ढंक कर पहुंची थी। कई राजनीतिक महिलाएं जैसे ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टरीसा यहां की महिलाओं के पहनावे पर किसी तरह की कोई टिप्पणी करने से बचती रही हैं। ऐसे में जर्मन चांसलर का ये कदम काफी बड़ा माना जा रहा है।
गौरतलब है सऊदी अरब में पूरी तरह से शरीर ढंके बिना सार्वजनिक रूप से बाहर निकलने की मनाही है। इसके अलावा वहां महिलाओं को गाड़ी चलाने का भी अधिकार नहीं है।
ये भी पढ़ें- यूरोप में महिलाओं के प्रति बढ़ती यौन हिंसा के पीछे अरब-अफ्रीकी?
आपको बता दें कि पिछले महीने जर्मनी ने अपने देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया था। जर्मनी के नए विधेयक के अनुसार जमर्नी में अब सरकारी कर्मचारी, जज और सैनिक काम के दौरान पूरे चेहरे को ढंकने वाला बुर्का नहीं पहन सकेंगे। इसके अलावा महिलाओं को सुरक्षा जांच के दौरान अपना चेहरा दिखाना होगा। आतंकवादी गतिविधियों के मद्देनजर जर्मनी में ऐसा प्रतिबंध लगाया गया था।