फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में आम चुनाव के लिए वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ़्रीका में रंगभेद की नीति समाप्त होने के बाद हो रहे पांचवें आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
विज्ञापन


इन चुनावों में सत्ताधारी अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा दूसरी बार देश के राष्ट्रपति बन सकते हैं।

हालांकि बेरोज़गारी की बढ़ती दर और भ्रष्टाचार के कई बड़े मामले सामने आने के कारण एएनसी की ज़मीन खिसक सकती है। चुनावों से पहले कई जगह प्रदर्शन हुए हैं और सुरक्षा के लिए सैन्यबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


रंगभेद नीति के बाद पैदा हुए मतदाता बुधवार को पहली बार मतदान करेंगे।
विज्ञापन

मतदाता किसे करेंगे पसंद?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नतीजे इन नए मतदाताओं की पसंद पर भी निर्भर करेंगे। चुनावी सर्वेक्षण बताते हैं कि अधिकतर युवा मतदाता देश के नेतृत्व से निराश हैं और उनका झुकाव विपक्षी प्रजातांत्रिक गठबंधन की ओर हो सकता है।

इस गठबंधन का नेतृत्व रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता हेलेन ज़िल्ले और आर्थिक स्वतंत्रता कार्यकर्ताओं के समूह के अध्यक्ष और पूर्व एएनसी नेता जूलियस मालेमा कर रहे हैं।

जैकब ज़ूमा दोबारा राष्ट्रपति पद की दौड़ में हैं। एएनसी अपने ऐतिहासिक संघर्ष और अपने महान नेता नेल्सन मंडेला की मौत का ज़िक्र अपने चुनाव प्रचार में कर रही है। चुनाव प्रचार अभियान के पोस्टरों पर लिखा है, "मदीबा के लिए एएनसी को वोट दें।"

कई चुनावी विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि रंगभेद विरोधी विचारधारा के तहत लड़ा जाने वाला यह आख़िरी चुनाव हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें