फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरिया में 8 और लड़कियों का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बोको हराम के संदिग्ध चरमपंथियों ने उत्तरपूर्वी नाइजीरिया में आठ और लड़कियों का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


यह घटना रविवार रात बोर्नों राज्य के एक गांव वाराबे में हुई। अपहृत लड़कियों की उम्र 12 से 15 के बीच बताई जा रही है। इस्लामी चरमपंथी बोको हराम के संघर्ष में 2009 से अब तक हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं।

इससे पहले 14 अप्रैल की रात को बोर्नों में चिबोक के एक स्कूली छात्रावास से दो सौ से ज़्यादा लड़कियों को अगवा कर लिया गया था।
Trending Videos

'बेचने' की दी धमकी

सोमवार को एक वीडियो जारी कर बोको हराम ने इन स्कूली बच्चियों को 'बेचने' की धमकी दी थी। अबुजा में मौजूद बीबीसी संवाददाता मंसूर लीमैन के अनुसार, जहां से लड़कियों को अगवा किया गया है, वो इलाका इस्लामी आंदोलन का गढ़ है।

रविवार रात को हथियारबंद लोग दो ट्रकों में वराबे गांव पहुंचे और उन्होंने खाने की चीजों और मवेशियों को भी ज़ब्त कर लिया।

लीमैन ने कहा कि इस दूरदराज के इलाके में संचार साधनों की स्थिति बहुत कमजोर है, इसीलिए इस ख़बर को आने में कई दिन लगे।
विज्ञापन

घटना से लोगों में नाराजगी

यह गांव साम्बिसा जंगल के पास है। माना जा रहा है कि यहीं से पहले स्कूली छात्राओं का अपहरण किया गया। बोको हराम के नेता अबू बकर शेकाउ ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। इसके बाद ही स्पष्ट हुआ कि इसी संगठन ने अपहरण किया है।

किशोरियों को तलाश पाने में असफल रही नाइजीरियाई सरकार के ख़िलाफ़ देश में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने अपरहण की घटना की निंदा की है और किशोरियों को तलाशने में नाइजीरियाई सरकार की मदद करने की पेशकश की है।

बोको हराम का मतलब है ''पश्चिमी शिक्षा वर्जित है।'' इस संगठन ने उत्तरी नाइजीरिया के कई शिक्षण संस्थानों पर हमले किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें