फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमास की 'सभी सुरंगें तबाह करेगा' इसराइल

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि जब तक फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास की बनाई गई सभी सुरंगें तबाह नहीं हो जातीं, तब तक गाज़ा में इसराइल की कार्रवाई नहीं रुकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने मंत्रिमंडल की एक बैठक से पहले कहा कि इसराइल सुरंगें ज़रूर तबाह करेगा, चाहे संघर्ष विराम समझौता हो या न हो'। इससे पहले इसराइल ने अपने 16 हज़ार अतिरिक्त सैनिकों को और बुला लिया है।

इसके साथ ही अब तक तैनात किए गए सैनिकों की संख्या बढ़कर 86 हज़ार हो गई है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़ मौजूदा संघर्ष की वजह से ग़ज़ा में अब तक लगभग सवा चार लाख लोग विस्थापित हुए हैं।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

सुरंगों से ख़तरा

इसराइल ने ग़ाज़ा में 'ऑपरेशन प्रोटेक्टिव एज' नाम से सैन्य कार्रवाई आठ जुलाई को शुरू की थी। तब से अब तक कम से कम 1360 फिलिस्तनी मारे गए हैं, जिनमें से ज़्यादातर आम नागरिक थे।

इस अभियान की शुरुआत में इसराइल हमास की रॉकेट छोड़ने की क्षमता पर ध्यान दे रहा था। इसराइल ने कहा है कि वो हमास की बनाई सभी सुरंगे तबाह करेगा। लेकिन अब ये दायरा बढ़ गया है और इसमें इसराइल-ग़ज़ा सीमा के नीचे बनी सुरंगें भी शामिल हो गई हैं।

गाज़ा पर हवाई हमले शुरू करने के बाद इसराइली सेना को ग़ज़ा से इसराइल में आने वाली सुरंगों का जाल मिला था। हमास चरमपंथियों ने इन सुरंगों से कई हमले किए हैं, जिनमें कई इसराइली सैनिकों की मौत हुई है।

इसराइल ने सुरंगों को तबाह करने के मक़सद से 17 जुलाई को ज़मीनी अभियान शुरू किया था। उसका कहना है कि किसी भी तरह के संघर्ष विराम समझौते में सुरंगों को तबाह करने का उसका हक़ शामिल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें