फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रोज्नी में आत्मघाती हमला, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस से आ रही खबरों के मुताबिक चेचेन्या की राजधानी ग्रोज्नी में एक आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में चार पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन


रूस के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि हमला उस इमारत के बाहर हुआ जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम बस शुरू ही होने वाला था।

मंत्रालय ने बयान में कहा, "ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को कंसर्ट हॉल में मेटल डिटेक्टर के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा। लेकिन जैसे ही अधिकारी तलाशी के लिए उस युवक की ओर बढे उसने खुद को उडा लिया।"
विज्ञापन


आत्मघाती विस्फोट की इस घटना में अब तक किसी नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं है।

रूसी और चेचेन अलगाववादियों के बीच की संघर्ष में ग्रोज्नी को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि हाल के दिनों में यहां अपेक्षाकृत शांति रही है।

साल 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद आजादी का संक्षिप्त दौर देखने के बाद चेचेन्या को रूस के साथ दो युद्ध और इस्लामी उग्रवाद का सामना करना पडा़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें