फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नाशीद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद को माले स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। निचली अदालत में उनके खिलाफ तीसरे वारंट के जारी होने के बाद उन्हें गिरफ़्तार किया गया है।
विज्ञापन


मौजूदा सरकार की प्रवक्ता शाहुना अमीनाथ ने समाचार एजेंसी एएफपी को फोन पर बताया कि अब से थोड़ी देर पहले राजधानी माले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने मोहम्मद नाशीद को गिरफ्तार किया है।

मोहम्मद नाशीद पर आरोप है कि उन्होंने सेना का इस्तेमाल करते हुए आपराधिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश अब्दुल्ला मोहम्मद को असंवैधानिक तरीके से नजरबंद रखा था।
विज्ञापन


राजनीतिक साजिश
दूसरी ओर मोहम्मद नाशीद ने इसे अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि ऐसा मामला बनाया जा रहा है ताकि वे सितंबर में राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ सकें।
विज्ञापन


मोहम्मद नाशीद पिछले दो वारंट के दौरान गिरफ्तार से बचने के लिए भारतीय दूतावास की शरण ले चुके थे। नाशीद 13 फरवरी से भारतीय दूतावास में ठहरे हुए थे।

ग्यारह दिन तक वहां रहने के बाद वे बीते शुक्रवार को अपने घर आ गए थे। जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें