फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली: पूर्व अल-क़ायदा नेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अफ्रीकी देश चाड के सैन्य बलों का कहना है कि वरिष्ठ इस्लामी चरमपंथी मुख्तार बेलमुख्तार को माली में सैनिकों ने मार दिया है।
विज्ञापन


चाड के सरकारी टेलीविज़न चैनल ने उनके मौत की घोषणा की है लेकिन किसी अन्य सूत्रों से इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

मुख्तार बेलमुख्तार अल-क़ायदा के पूर्व नेता रहे हैं और उन पर यह संदेह जताया जाता है कि उन्होंने जनवरी में अल्ज़ीरिया के एक गैस प्लांट पर हमला करने का आदेश दिया था, जहां कम से कम 37 से बंधक मारे गए थे।

मिस्टर मार्लबोरो

अल्ज़ीरियाई मूल के मुख़्तार बेलमुख़्तार इस्लामी चरमपंथी के तौर पर दो दशक से ज्यादा वक्त से संघर्ष कर रहे थे।

उनका यह दावा था कि अल्ज़ीरिया वापस आने से पहले अफगानिस्तान में उन्हें प्रशिक्षण मिला था जहां उन्हें 1990 के दशक में इस्लामी विद्रोह में अपनी एक आंख गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन


वह मिस्टर मार्लबोरो के नाम से भी मशहूर थे क्योंकि उस क्षेत्र में सिगरेट की तस्करी में उनकी कथित तौर पर अहम भूमिका बताई जाती है।

अभियान जारी

चाड की सेना फ्रांस के नेतृत्व वाली सेना के साथ मिलकर माली में इस्लामी चरमपंथियों के साथ संघर्ष कर रही है।

चाड टीवी पर आए सेना के एक बयान में कहा गया, “माली में चाड की सेना ने पहाड़ी इलाकों में मुख्य जेहादी केंद्र को पूरी तरह से धवस्त कर दिया है। इसमें कई चरमपंथी मारे गए हैं जिनमें मुख्तार बेलमुख्तार भी हैं।”


इस बयान में यह भी कहा गया है कि इस संघर्ष में हथियार, उपकरण और करीब 60 वाहन ज़ब्त किए गए।

पश्चिम अफ्रीका में बीबीसी के संवाददाता थॉमस फेसी का कहना है कि अगर उनके मौत की पुष्टि होती है तो इससे माली में इस्लामी चरमपंथ को बड़ा झटका लगेगा।

अंतिम चरण

इस्लामी चरमपंथी के मारे जाने की ख़बर चाड के राष्ट्रपति इदरीस की उस घोषणा के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तरी माली में सैनिकों ने अलक़ायदा के वरिष्ठ कमांडर अब्देल हामिद अबु ज़ईद को मार दिया है।

अबु ज़ईद के मौत की पुष्टि अभी डीएनए के जरिए की जानी है। उनके बारे में यह कहा जाता है कि वह उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका में चरमपंथी संगठन अलक़ायदा के दूसरे सबसे बड़े कमांडर थे जो माली में विदेशी सेना के खिलाफ़ संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन


उत्तरी माली में सैन्य अभियान चला रही फ्रांस की सेना ने किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की है। शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसिस्को ओलांड ने कहा था कि सैन्य अभियान अपने अंतिम चरण में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें