फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली से मिलीं सुषमा स्वराज, सफल चुनाव के लिए सराहा

Fri, 02 Feb 2018 03:25 AM IST
एजेंसी, काठमांडू
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बृहस्पतिवार को वाम गठबंधन के नेता और सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से मुलाकात की। दोनों ही नेताओं के बीच भारत और नेपाल के बीच खास रिश्तों और अन्य मसलों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। ओली को नेपाल के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात बृहस्पतिवार शाम को होटल सॉल्टी क्राउन प्लाजा में हुई। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से सुषमा स्वराज के मुलाकात की पुष्टि की है। स्वराज ने ओली को नेपाल में चुनाव में सीपीएन-यूएमएल की जीत पर बधाई भी दी। वहीं सीपीएन-यूएमएल के वरिष्ठ नेता प्रदीप गवली ने कहा कि स्वराज ने हाल ही में नेपाल में सफल चुनाव के लिए नेपाल के नागरिकों और सरकार को सराहा है। स्वराज ने कहा, ‘नेपाल में सफल चुनाव के बाद राजनीतिक स्थिरता आएगी। यह देश की आर्थिक तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’ 

वहीं ओली ने कहा कि उनकी पार्टी पड़ोसी देशों के साथ सहयोग के साथ काम करने को तैयार है। आर्थिक तरक्की के लिए वह भारत के साथ मिलकर काम करेंगे। सीपीएन-यूएमएल सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच तकरीबन 45 मिनट की वार्ता हुई। ओली ने स्वराज के सम्मान में डिनर की मेजबानी भी की। 
विज्ञापन


अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान स्वराज राजेंद्र महतो और महंत ठाकुर समेत राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के नेताओं और फेडेरल सोशलिस्ट पार्टी नेपाल के अध्यक्ष उपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। शुक्रवार को स्वराज नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से भी मिलेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें